उरई, अप्रैल 28 -- उरई। संवाददाता सर्वेक्षण शुरू होने के साथ नगर पालिका स्वच्छता के मानकों को पूरा करने के लिए जी जान से जुट गई है। दिन के साथ रात में सफाई कराई जा रही है। कूड़ा कलेक्शन के लिए हर कोने में वाहन भेजा जा रहा है।सिटीजन फीडबैक से लोगों की राय जानी जा रही है। सफाई इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण अभियान को लेकर पूरी तैयारी है। 30 अप्रैल तक सर्वेक्षण टीम आने की उम्मीद है।इस बार अप्रैल माह के आखिरी में 2025-26 के स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरूआत की गई है। इसके चलते नगर पालिका पूरी तैयारी के साथ सड़क पर उतरी है। यह भी पढ़ें- घर-घर जाकर स्वच्छता ऐप का प्रचार करें पालिका कर्मी: ईओ खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस बार 12550 अंकों के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण किया जाना है। इसको देखते सफाई से जुड़ी चीजोंं पर फोकस ह...