स्वच्छता सर्वेक्षण में रामपुर की हालत पतली
रामपुर, मई 13 -- रामपुर। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में रामपुर नगर पालिका क्षेत्र आम जनता की राय लेने में पीछे चल रहा है। सर्वेक्षण शुरू हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक केवल दो हजार लोगों ने ही ऑनलाइन फीडबैक दिया है, जो शहर की आबादी के मुकाबले काफी कम है। लोगों से शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सार्वजनिक शौचालय और पालिका की कार्यशैली पर ऑनलाइन प्रतिक्रिया मांगी जा रही है, लेकिन नगर पालिका को अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल सकी है। इसका मुख्य कारण पालिका स्तर पर प्रचार-प्रसार की धीमी गति बताई जा रही है। कई लोग अब भी नहीं जानते कि फीडबैक कैसे देना है। लोगों का कहना है कि जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन और पोस्टर के माध्यम से प्रतिक्रिया देने वालों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों की भागीदारी को बेहद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.