हजारीबाग, फरवरी 26 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिध। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर व्यावसायिक इलाकों में दिन में दो बार झाड़ू लगाने और कूड़े का उठाव तीन बार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्कूलों के आसपास 100 मीटर के दायरे में दुकानें नहीं लगाने का भी प्रावधान है। जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर दिया गया निर्देश कागजी अधिक और जमीनी स्तर पर कम दिख रहा है। व्यावसायिक इलाकों में सुबह की सफाई तो नजर आती है, पर दिन में दो बार झाड़ू और तीन बार कूड़ा उठाव का दावा और जमीनी हकीकत में अंतर काफी है। यदि निगम नियमित मॉनिटरिंग और सख्ती नहीं बढ़ाता है तो स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग की उम्मीद अधूरी रह सकती है। शहर के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र मेन रोड, जीजीएस रोड, बड़ा बाजार, इंद्रपुरी चौक, मटवारी गांधी मैदान का क्षेत्र समेत स...