सासाराम, अप्रैल 8 -- नोखा, एक संवाददाता। नगर परिषद सभा हॉल में बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बैठक स्वच्छता पदाधिकारी नेहा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र कुमार, सभी स्वच्छता साथी, सफाई सुपरवाइजर तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कर्मियों को शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की सरकार की मंशा से अवगत कराया गया। बताया गया कि कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार के स्पष्ट निर्देश हैं कि शहर के किसी भी हिस्से में कचरा बिखरा हुआ नहीं दिखना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.