मुरादाबाद, फरवरी 12 -- स्वच्छता रैंकिंग में देश में नंबर वन रैंक हासिल करने के लिए नगर निगम द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने सफाई इंस्पेक्टरों, जेडएसओ व वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई की बिंदुवार समीक्षा की। अपर नगर आयुक्त ने हिदायत भी दी कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...