आगरा, अप्रैल 4 -- जिले के 10 नगर निकायों के क्षेत्र में आगामी दिनों में स्वच्छ भारत मिशन के चलते स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 होगा। इस सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के संबंधित कर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे सर्वेक्षण की बारीकियां समझकर आसानी से सर्वेक्षण हो सकेगा और नगरीय क्षेत्र की रैंक में सुधार हो सकेगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के चलते जनपद मुख्यालय पर स्वच्छ सर्वेक्षण तैयारी के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका कासगंज, नगर पालिका सोरों, नगर पालिका गंजडुंडवारा, नगर पंचायत अमांपुर, नगर पंचायत सहावर, नगर पंचायत सिढ़पुरा, नगर पंचायत पटियाली, नगर पंचायत मोहनपुर, नगर पंचायत भरगैन और बिलराम नगर पंचायत के संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छतम पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एलबीसी अभि...