मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर स्कूलों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी। नगर आयुक्त ने इसे लेकर डीईओ को पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि स्कूलों से निकलने वाले गीले कचरे से भी खाद बनेगी।स्वच्छ भारत मिशन के तहत रैंकिंग को लेकर 11 बिंदुओं पर स्कूलों की सफाई व्यवस्था की जांच होगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर की बेहतर रैंकिंग आए, इसे लेकर स्कूल और शिक्षकों की भी सहभागिता रहेगी। इसके तहत निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों में इन 11 बिंदुओं पर काम होगा। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने बताया कि निगम क्षेत्र में आने वाले सभी 500 से अधिक स्कूलों को इसे लेकर निर्देश दिया गया है। स्कूलों में सफाई को लेकर कुछ चीजें दुरुस्त हैं, वहीं कुछ बिंदुओं पर काम करना है। एक सप्ताह के भीतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.