गोपालगंज, अप्रैल 28 -- फुलवरिया। स्थानीय प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ पूजा कुमारी ने की। शुरुआत में प्रखंड स्वच्छता को-ऑर्डिनेटर स्मिता कुमारी ने स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपना पक्ष रखा। इसके बाद पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों की प्रगति, चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में खुले में शौच मुक्त की स्थिति, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की कार्यात्मकता, ई-रिक्शा व पी-रिक्शा की कार्यप्रणाली, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, उसकी नियमित एंट्री, यूजर चार्ज कलेक्शन तथा सीएससी की रिपोर्ट की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- महादलित परिवारों का सर्वे समय पर पूरा करें: बीडीओ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.