गिरडीह, फरवरी 17 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा पंचायत भवन में स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगवां मुखिया मो मेराजुद्दीन ने की। बैठक के पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय की समीक्षा करते हुए तय किया गया कि दो मार्च को 11 बजे दिन से पंचायत सचिवालय नगवां में अगली बैठक होगी। तय किया गया कि समिति के पास जो भी राशि बची है उसे कोषाध्यक्ष के पास जमा कर देना है। जो भी सदस्य लगातार तीन बार मासिक बैठक में अनुपस्थित रहेंगे। वे स्वतः समिति से पद मुक्त हो जाएंगे। बैठक में माल्डा निम चौक से इंडियन बैंक तक सड़क में झाड़ू लगाने का भी निर्णय लिया गया। तय किया गया कि रोड पर गन्दा पानी बहाए जाने वालों को चिन्हित कर के उन्हें अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया जाएगा। बैठक में नन्दकिशोर सिन्हा, प...