रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- काशीपुर। स्वच्छता सप्ताह के तहत नगर निगम काशीपुर द्वारा स्वच्छता जागरूकता क़े लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और सोमवार की शाम बाल्मीकि सभागार में स्कूल के बच्चों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर/ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl जिसमें लगभग 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को पेंटिंग सामग्री उपलब्ध करायी गयी, जिसके माध्यम से उन्होंने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र बनाए। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली जी की गरिमामयी उपस्थिति रही l उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय स्तर पर भी नगर निगम टीम द्वारा शिक्षकों के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूलों में प्रतियोगिता करा कर स्वच्छता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.