कौशाम्बी, मार्च 22 -- जिले के सभी थानों और चौकियों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात एवं आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की। समुचित कूड़ा निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ, अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करना रहा। पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है, अतः सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों को सदैव साफ-सुथरा रखा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान...