कन्नौज, फरवरी 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज नगर पालिका के सफाई विभाग को 5 नए रिक्शा प्रदान किए गए। इन रिक्शों का उद्देश्य शहर के विभिन्न वार्डों में कचरा संग्रहण एवं परिवहन की प्रक्रिया को तेज करना तथा नियमितता लाना है। हालांकि दो दर्जन से अधिक ई रिक्शा पहले से ही वार्डों में कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि ये नए वाहन विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं, जिनमें अधिक क्षमता, मजबूत संरचना और आसान संचालन की सुविधा मौजूद है। इससे सफाई कर्मचारियों को कम मेहनत में अधिक कचरा एकत्र करने में मदद मिलेगी। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि यह कदम स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.