हरिद्वार, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता रैली एवं सफाई अभियान के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को आईटीसी मिशन सुनहरा कल, नगरपालिका शिवालिक नगर, ब्लू स्काई रीसाइक्लिंग एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष नगर स्थित शिवधाम स्वच्छता समिति के सहयोग से अभियान चलाया गया। मौके पर लोगों को जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अधिशासी अधिकारी तारिक खान ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभ...