नोएडा, फरवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बादलपुर गांव को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में शनिवार को स्वच्छता रैली व अभियान का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग करने के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता रैली भी निकली गई। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि कचरे को घर से ही ही अलग-अलग निस्तारण किया जाए, तो गांव को कचरा मुक्त बनाया जा सकता है। स्वच्छता रैली के बाद फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने स्वच्छता कर्मचारियों के सहयोग से पुस्तकालय के पीछे के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम, गांव के नागरिकों, स्वच्छता कर्मचारियों एवं फीडबैक फाउंडेशन के स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया । अभियान के दौरान ग्रामीणों को अपने आवासीय क्षेत्रों के आसपास खुले में कचरा न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.