सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के नगवां गांव में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था ने एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगवां, राजकीय प्राथमिक विद्यालय से 200 से अधिक स्कूली बच्चों एवं लोगों ने भागीदारी की तथा स्वच्छता की शपथ ली। रैली के साथ स्वच्छता पर ड्राइंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर सुन्दर सिंह, डॉ. यश शर्मा, सुधाकर प्रजापति, सुनैना, मनोज कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, गोविन्द सिंह, राजकुमार, नीरज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.