लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को अधिकारियों को आदेश दिए कि जो शहर स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़े हैं, उनके लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है, लेकिन अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सुधार की जरूरत है।एके शर्मा ने कहा कि चार साल पहले कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि टोल फ्री हेल्पलाइन 1533 और संभव पोर्टल से भी शहरी निकायों में कामों की निगरानी और जनता के समस्याओं की सुनवाई की जा रही है। मंत्री ने बरसात के लिए समय से तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले लोगों, गरीबों, सफाई कर्मियों व मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को सुधारने पर विशेष ध्यान दें। नगरीय निका...