स्वच्छता रथ के साथ निकली प्रभात फेरी, कोर परिसर में हुआ पौधरोपण
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर), प्रयागराज में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छता रथ के साथ प्रभात फेरी निकाली गई और कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। यह भी पढ़ें- सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच, सम्मान के साथ स्वच्छता का संदेशप्रभात फेरी का आयोजन प्रभात फेरी का शुभारंभ कोर के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्यालय परिसर से शुरू हुई प्रभात फेरी सुभाष चौराहा और यात्रिक होटल चौराहा होते हुए वापस कोर कार्यालय परिसर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.