बुलंदशहर, मई 15 -- डीएम कुमार हर्ष की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और ग्राम पंचायत विकास योजना की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने व्यक्तिगत शौचालय, ओडीएफ प्लस, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट, सामुदायिक शौचालय, आरआरसी तथा पांचवें और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पांचवें और 15वें वित्त आयोग में कम व्यय करने वाले विकास खंड पहासू, शिकारपुर और बीबी नगर के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि प्रगति में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी।जिलाधिकारी यह भी पढ़ें- मॉडल तालाब और स्वच्छता यो...