गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। मंगलवार को आयोजित एक अहम समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि सभी अतिरिक्त निगमायुक्त और संयुक्त आयुक्त हर दिन जमीनी स्तर पर जाकर सफाई कार्यों की निगरानी करें। समस्याओं का तुरंत समाधान निकालने के लिए निगमायुक्त खुद भी नियमित रूप से मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न हो। बैठक में विशेष रूप से शहर की मुख्य सड़कों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। निगम आयुक्त ने कहा कि प्रमुख सड़कों को कचरा और धूल से मुक्त रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.