गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज नगर परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी अब स्वच्छता साथी निभाएंगे। नगर परिषद ने 28 वार्डों के लिए 10 स्वच्छता साथियों की बहाली की है। इनका मुख्य दायित्व लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए प्रेरित करना है। स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पिछले आकलन में नगर परिषद को कचरा पृथक्करण, यानी स्रोत पर गीले और सूखे कचरे को अलग करने की व्यवस्था में मात्र एक प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ था। इसके कारण शहर की स्वच्छता रैंकिंग 49वें स्थान से फिसलकर 82वें स्थान पर पहुंच गई थी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि यदि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाया गया और घरों से ही कचरे का पृथक्करण शुरू हुआ, तो आगामी सर्वे में स्थिति में उल्लेखनीय सुध...