कन्नौज, फरवरी 3 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन की नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धज्जियां उड़ रही हैं। मिशन के तहत लाखों रुपए की लागत से सार्वजनिक शौचालय देख-रेख और संसाधन के अभाव में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज बिजली उपकेंद्र स्थित लघु शंकालय कई महीने से क्षतिग्रस्त है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में स्थित शौचालय को नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था। इस शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोगों को पानी साथ लेकर जाना पड़ता है। अक्सर पानी के लिए बर्तन और साफ सफाई नियमित तौर पर न होने से शौचालय में बदबू के कारण जाना मुश्किल है। पानी का इंतजाम न होने के कारण शौचालय में गंदगी भरी पड़ी है। इस कारण बदबू के कारण लोग शौचालय के अंदर प्रवेश करने से परहेज करने लगे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.