अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में मंगलवार को स्वच्छता मित्रों के लिए नगर निगम की ओर से हेल्थ कैंप लगाया गया, जिसका शुभारंभ मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में 430 से अधिक स्वच्छता मित्रों ने जांच कराई। सुबह 11 बजे से 2 बजे तक चले इस हेल्थ कैम्प में लगभग 430 सफाई मित्रों, अर्बन कम्पनी के कर्मचारियों के स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जांच की गई। शिविर में मेडिकल कालेज के अनुभवी डॉक्टरों ने स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य को चेक़ कर दवाइयों का वितरण भी किया। मेयर ने स्वच्छता मित्रों से अपील करते हुए कहा कि धूम्रपान से बचाव करें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। डॉ. नाजिया खान, डॉ. सादाफ रियाज़, डॉ. अफ़रोज़ ज़ेहरा, डॉ. नमन शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. कासिफ अली, शुभम, सुनीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.