मोतिहारी, जून 7 -- मोतिहारी। जिला निबंधन कार्यालय का शनिवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन निबंधन से संबंधित सारी प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा व जिला अवर निबंधक को सुधार के लिये आवश्यक निर्देश दिए। ताकि दस्तावेजों का निबंधन शीघ्र संपन्न हो सके। यहां पर निबंधन के लिए आए हुए व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा निबंधन के क्रम में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । निरीक्षण के दौरान स्वच्छता मानकों पर असंतोष व्यक्त किया गया एवं नियमित साफ सफाई का निर्देश दिया गया । डीएम ने अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीझा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए । यह भी पढ़ें- दस्तावेजों का सही रख-रखाव न होने पर एडीएम नाराज जिला अवर निबंधक के ने बताया कि विभाग की ओर से निबंधन की प्रक्रिया पेपर लेस की जानी है । पेप...