रांची, दिसम्बर 6 -- रनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में सभी पात्र बच्चियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही यू-डायस पोर्टल पर लंबित गैप को शीघ्र पूरा करने तथा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के योग्य छात्रों का ई-कल्याण पोर्टल पर समयबद्ध पंजीकरण एवं सत्यापन कराने को कहा गया। बच्चों के बैंक खाते और आधार लिंक की प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.