बरेली, अप्रैल 21 -- फोटो 03- आंवला के सरस्वती शिशु मंदिर में पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता हुई आंवला। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता के अंतर्गत कचरा प्रबंधन, स्वच्छता, वेस्ट टू बेस्ट प्रकरण पर निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पोस्टर बनाकर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन का संदेश दिया। प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे प्रत्येक नागरिक को निभाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकायें भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विद्यालय में स्वच्छता व जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...