स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक व वाद-विवाद प्रतियोगिता
बोकारो, जून 25 -- जरीडीह बाजार। सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन के सीएसआर विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवारा 16-30 जून 2026 के तहत गुरुवार को सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जबकि दूसरी पाली में विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन संडे बाजार के भगत सिंह चौक तथा फ्राइडे बाजार बेरमो पश्चिमी पंचायत में किया गया। मुखिया आरती कुमारी के पति मुन्ना सिंह खास तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को पानी और बिस्कुट दिया। प्रधानाचार्या ममता सिन्हा, उमा बर्मन, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार दास, नीलम देवी, भावना कुमारी व सोनी देवी सहित आस-पास, मुहल्ले के कई लोग मौजूद रहे। दूसरे सत्र में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.