शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के शहर के दौरे से ठीक पहले सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर, नालियों से निकली सिल्ट और बदहाल सफाई व्यवस्था नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। जिस समय शहर को चमकाने की कवायद होनी चाहिए थी, उसी समय दो दिन की सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर के कई हिस्सों में गंदगी फैल गई। नगर निगम के करीब 1200 सफाईकर्मी 20 मई को अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी पर अभद्रता का आरोप लगाकर हड़ताल पर चले गए थे। पहले दिन बातचीत बेनतीजा रही और हड़ताल खत्म नहीं हो सकी। इससे शहर में नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। नालियों से निकली सिल्ट सड़कों पर पड़ी रही और कई मोहल्लों से कूड़ा तक नहीं उठ सका। गुरुवार देर शाम लिखित आश्वासन मिलने के बाद सफाईकर्मी काम पर लौटे, लेकिन तब तक शहर की गलियों और सड़कों पर करीब...