स्वच्छता पर्यवेक्षक ने कर्मियों के साथ की बैठक
बिहारशरीफ, जून 3 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड की अमेरा पंचायत के भतहर गांव में बुधवार को स्वच्छता पर्यवेक्षक अजय कुमार ने कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अभियान के उद्देश्यों एवं इसकी महत्ता पर चर्चा की। सभी कर्मियों को लक्ष्य के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया। प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार सारथी ने बताया कि गांवों को स्वच्छ बनाने तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। मौके पर राधिका देवी, अनिल पासवान, रामप्रसाद बिन्द, विश्वनाथ पासवान, रामप्रताप बिन्द आदि मौजूद थे। (थरथरी से रौशन कुमार) यह भी पढ़ें- स्वच्छता पर्यवेक्षक ने कर्मियों के साथ की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.