स्वच्छता पर्यवेक्षक को 29 माह से मानदेय नहीं, बीडीओ को सौंपा आवेदन
मुंगेर, जून 3 -- तारापुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की रामपुर विषय पंचायत में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षक सत्यजीत कुमार गुप्ता को 29 माह से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने बीडीओ को आवेदन देकर मानदेय भुगतान की मांग की है। आवेदन में स्वच्छता पर्यवेक्षक ने बताया है कि, उन्हें 28 दिसंबर 2023 को ग्राम पंचायत रामपुर विषय में नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के बाद से वे लगातार पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन अबतक मानदेय की राशि प्राप्त नहीं हुई है। मानदेय भुगतान के लिए कई बार पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यालय तथा संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया, किंतु समस्या का समाधान नहीं हो सका। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि, विभागीय पोर्टल पर उनकी उपस्थिति एवं अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध हैं। स्वच्छता पर्यवेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.