फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। जिला गंगा समित के तत्वावधान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करचलपुर, देवमई, रेवाड़ी, लोहारी, मौजमाबाद, पूरेमोती, गाजीपुर, कंपोजिट विद्यालय निहालपुर सानी, रसूलपुर भंडरा सहित शहर के सुंदर सिंह इंटर कालेज में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही गोष्ठी के माध्यम से गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान गंगा कटरी के गांव में गंगा दूतों द्वारा साफ-सफाई कर ग्रामीणों को गंगा व डॉल्फिन बचाने तथा अविरल गंगा निर्मल गंगा का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र व पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेंजर रविंद्र सिंह, गौरव सिंह, रूप सिंह, ज्ञान तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...