मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधुबनी,निज संवाददाता। स्वच्छ मधुबनी-सुंदर मधुबनी के संकल्प के साथ स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नौ दिसंबर को नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में नगर निगम के सौजन्य से यह कार्यक्रम प्रात: सात बजे वाटसन स्कूल के प्रांगण से शुरू होगा। उद्देश्य नगर को स्वच्छ स्वस्थ और सुंदर बनाना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। नगर भ्रमण के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस जन जागरूकता अभियान में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि प्रबुद्ध नागरिक और विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। नगर आयुक्त उमेश भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.