कन्नौज, सितम्बर 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन की मुहिम और जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज के निर्देशानुसार विद्यालय में 18 सितंबर से दो अक्टूबर तक 'स्वच्छता ही सेवा' थीम के तहत स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इको क्लब प्रभारी वीर प्रताप ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत जीवन में स्वच्छता की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घरों में काला, हरा, लाल और नीला रंग के चार अलग-अलग डस्टबिन रखने और कूड़े को निर्धारित डस्टबिन में डालने की जानकारी दी। विद्यालय के नोडल अधिकारी मेजर संदीप कुमार माधव ने स्वच्छता पखवाड़े की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शासन द्वारा निर्धारित दैनिक गतिविधियों की जानकारी शिक्षकों को दी। यह भी पढ़ें- विद...