प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला कटरा के अधिकारियों ने रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बाजार और ग्राम हाट क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया।दुकानदारों और आमजन को चार प्रकार से कचरा अलग-अलग करने, बाजार को प्लास्टिक और कचरा मुक्त रखने के प्रति जागरूक किया गया। खरीदारी के दौरान कपड़े का थैला साथ रखने और एकल उपयोग वाली प्लास्टिक से बचने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...