गढ़वा, अप्रैल 7 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर सेल भवनाथपुर के निर्देशन में डीएवी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में कक्षा तृतीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की गई। उसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता का विषय एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रभाव, प्रदूषण और समाधान रखा गया था। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय से नो टू प्लास्टिक बैग था। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से पंचम वर्ग में प्रत्यूष कुमार ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय व दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं षष्ठम से अष्टम वर्ग में विक्रम सिंह प्रथम, रिजवान अली द्वितीय और प्रज्ञा कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी में भाषण प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.