वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया। पहले दिन सामने घाट पर गंगा सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने आमजन के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया। सदस्यों ने सामने घाट पर उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रध्वज, स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां और कपड़े के झोले लेकर पदयात्रा निकाली। सामने घाट पर सफाई के दौरान गंगा तट से विसर्जित किए गए कपड़े, पॉलिथीन से भरी पूजन सामग्री, तस्वीरें और अन्य वस्तुओं को निकाला गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि 31 मार्च तक चलने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़ा में गंगा प्रवाह वाले सभी राज्यों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इनमें गंगा संदेश यात्रा, गंगा स्वच्छता श्रमदान, गंगा गोष्ठी, गंगा प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.