स्वच्छता पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली
धनबाद, जून 28 -- बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को मुनीडीह में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें करीब 300 छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुनीडीह क्षेत्रीय कार्यालय से निकली रैली के दौरान प्रतिभागियों ने तख्तियों और बैनर के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए जागरूक किया। रैली में क्षेत्रीय प्रबंधक (सुरक्षा) वीएस बर्नवाल, विकास कुमार, पवन लकड़ा, निरंकार दुबे, सपन कुमार, गौरव प्रभात सहित डीएवी स्कूल मुनीडीह के विद्यार्थी व कर्मचारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- डीएवी दुग्दा व कोल वाशरी ने स्वच्छता संदेश दिया यह भी पढ़ें- बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र से निकली स्वच्छता रैली यह भी पढ़ें- स्वच्छता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.