स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया पौधारोपण
सोनभद्र, मई 28 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद में 16 से 31 मई तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कर्मचारी विकास केंद्र में गुरुवार को वृहद पौधारोपण का अभियान चलाया गया। यह अभियान पर्यावरण स्थिरता, सफाई और एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने में हरियाली की अहम भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय असाटी, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद ने बालिका सशक्तीकरण अभियान में प्रतिभाग कर रहीं बालिकाओं के साथ पौधे लगाकर किया। इस अभियान में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य सहयोगियों ने उत्साह से भाग लिया। यह भी पढ़ें- अपशिष्ट से समृद्धि प्रदर्शनी में दिखी रचनात्मकता की अनूठी झलक अभियान में लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.