स्वच्छता पखवाड़ा : विद्यार्थियों ने पेंटिंग और निबंध से दिया स्वच्छता का संदेश
आरा, अगस्त 13 -- आरा, निज प्रतिनिधि। एसबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-2 की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सरस्वती पब्लिक स्कूल, कायमनगर में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पेंटिंग के माध्यम से उन्होंने स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया, जबकि निबंध प्रतियोगिता में स्वच्छता के महत्व और समाज में इसकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. दिव्या कुमारी, डॉ. महताब इमाम एवं मो. रमजान मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.