स्वच्छता जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए
बाराबंकी, जून 8 -- रामसनेहीघाट। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। यह बात खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सोमवार को सनौली के गडरियन पुरवा स्थित मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान कही। राज्य मंत्री श्री शर्मा ने स्वयं झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना को भी मजबूत करता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.