बगहा, दिसम्बर 18 -- बगहा, हमारे संवाददाता। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बगहा (बड़गांव) परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों सहित समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करना रहा। अभियान की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जागो चौधरी ने झंडा दिखाकर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "बापू का सपना स्वच्छ भारत" का आशय केवल राजनीतिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे भारत की कल्पना है जो स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्राम विकास पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि हर नागरिक स्वयं स्वच्छ रहे और आसपास गंदगी न फैलाए। इसी उद्देश्य को लेकर सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.