स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत किया घर-घर संपर्क
अमरोहा, जून 17 -- मंडी धनौरा। नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सोनिया अग्रवाल ने वार्ड संख्या चार और छह में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की। सोनिया अग्रवाल ने नागरिकों से कहा कि वह घरों से निकलने वाले कचरे को सड़क, नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें, बल्कि पालिका की कूड़ा संग्रहण गाड़ी में ही डालें। उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग जमा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कचरा प्रबंधन भी बेहतर होगा। यह भी पढ़ें- स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत किया घर-घर संपर्क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.