विकासनगर, अप्रैल 13 -- विकासनगर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद विकासनगर के तत्वाधान में चल रहे स्वच्छता सप्ताह अभियान के तहत नगर पालिका हाल में स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता से हम पर्यावरण की रक्षा किस प्रकार कर सकते हैं विषय पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 11 और आशा राम वेदिक इंटर कॉलेज के 20 कुल 31 छात्र छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं को बहुत सुंदर तरीके से ड्राइंग शीट पर उकेरा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...