मधुबनी, अप्रैल 8 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन की अध्यक्षता में सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यंवेक्षकों और कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक हुई। प्रखंड समन्वयक साकेत कुमार भी उसमें शामिल थे।बैठक में स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उपस्थित पर्यवेक्षकों-चंद्रशेखर कुमार, रामदयाल राय, निकेत मलिक, मनोज कुमार, विपिन कुमार, दिनेश राम, शंकर राम, गणेश मंडल, ओम प्रकाश कुमार, हरिशंकर कुमार सहित प्रखंड समन्वयक को बीडीओ ने कड़ा निर्देश दिया।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में नियमित रूप से कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि घर-घर से क...