स्वच्छता को लेकर जहानाबाद चेयरमैन आबिद सम्मानित
फतेहपुर, अगस्त 20 -- जहानाबाद। स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय एसबीएम 2. 0 के तहत लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन को किए गए कामों व स्वच्छता संबंधी प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हे उप्र स्वच्छ भारत मिशन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनके सम्मानित होने पर क्षेत्रीय लोगो ने खुशी का इजहार किया है। ईओ पंकज सिंह ने कहा कि नगर पंचायत को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलना गर्व का विषय है, इस सम्मान को लेकर नगर पंचायत में मिष्ठान वितरण किया गया जिसमें राघवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.