रांची, मई 25 -- रांची, संवाददाता। रांची शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने सोमवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर शहर की मूलभूत समस्याओं, नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पार्षदों ने शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने तथा आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। डीसी ने कहा कि रांची को आदर्श एवं नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित शहर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में वार्ड पार्षदों की भूमिका अहम है। डीसी ने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है, ताकि नागरिकों की सहभागिता से रांची को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। वहीं, महिला सुरक्षा के मुद्दे ...