सिमडेगा, अप्रैल 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस सिमडेगा के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को स्वच्छता कैंपेनिंग 5.0 के तहत सफाई अभियान चलाया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सत्यजीत कुमार ने बताया की एनसीसी कैडेट्स अटल पार्क एवं आसपास सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगह की साफ सफाई रखने की जिम्मेवारी सभी नागरिकों की है। उन्होंने कहा सरकार की व्यवस्था का उपभोग आम जनता को करने का पूरा अधिकार है। परंतु अपने कर्तव्य को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सबको मिलकर करनी चाहिए। शिक्षक संजीव कुमार ने कहा की पार्क में डस्टबिन रखी हुई है लोगों को उसका उपयोग करना चाहिए। यह भी पढ़ें- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चलाया अभियान मौके पर एनसीसी के सभी कैडेटस उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भागलपुर: स्कूली बच्...