प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के बाबागंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर संगोष्ठी हुई। सीडीओ डॉ दिव्या मिश्रा ने सरस्वती पूजन के बाद छात्राओं को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाकर संगोष्ठी की शुरुआत की। सीडीओ ने बताया कि स्वच्छता के साथ छात्राओं को सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। क्रीमी शरीर से रक्त को नष्ट करते हैं, ऐसे में एनीमिया से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल के टेबलेट का सेवन करें। कॉलेज की छात्राओं को सीडीओ ने सेनेटरी पैड वितरित किया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन राय, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह ने सीडीओ का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.