स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी
रुडकी, फरवरी 23 -- लक्सर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने सीमली गांव में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सीमली गांव से की गई। प्राचार्य प्रो. विचित्र नारायण शर्मा ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाएं तो समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.