चंदौली, अप्रैल 2 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद सिंह ने किया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।अभियान के दौरान सफाई कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांवों में नियमित रूप से साफ-सफाई का कार्य करें। उन्होंने कहा कि गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि बीमारियों के फैलने की संभावना को कम किया जा सकें।बताया कि स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही मच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.