रुडकी, दिसम्बर 22 -- एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग एवं साईं आशीष हेल्थकेयर के माध्यम से सोमवार को ग्राम हबीबपुर निवादा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कूड़ा निस्तारण के लिए विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए तथा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। इसके साथ ही पंचायत घर में स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सहभागिता की। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने गांव में रैली निकालकर लोगों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की और गंदगी से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य संगोष्ठी में चंदन सिंह इंटर कॉलेज के अध्यापक पप्पन सिंह ने कहा कि स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.